जोधपुरिया धाम के लिए अलावड़ा से रवाना हुई देवनारायण भगवान की 7वीं ध्वज यात्रा: 16 सितंबर को टोंक पहुंचेगा दल

Sep 6, 2026 - 19:37
 0
जोधपुरिया धाम के लिए अलावड़ा से रवाना हुई देवनारायण भगवान की 7वीं ध्वज यात्रा: 16 सितंबर को टोंक पहुंचेगा दल

रामगढ़/अलवर (राधेश्याम गेरा)। रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के अलावड़ा, नौगावां सहित आसपास के गांवों से टोंक जिले के निवाई स्थित सुप्रसिद्ध जोधपुरिया धाम भगवान देवनारायण मंदिर के लिए रविवार (6 सितंबर) को 7वीं पैदल ध्वज यात्रा धूमधाम से रवाना हुई। उल्लेखनीय है कि यह यात्रा पूर्व में 31 अगस्त को दिल्ली के लाल किला और खेल गांव से शुरू हुई थी।

पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे से हुई रवानगी कस्बा अलावड़ा के पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के समीप स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में रविवार प्रातः 9 बजे विधिवत पूजा-अर्चना की गई। समाज के प्रबुद्धजनों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए देवनारायण भगवान के जयकारों के बीच ध्वज यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अलावड़ा से 5 सदस्यीय दल (राजन सिंह गुर्जर, विवेक गुर्जर, लवकुश गुर्जर, रामलखन गुर्जर एवं रामसिंह गुर्जर) जोधपुरिया धाम के लिए रवाना हुआ। दल को विदा करने के लिए समाज के बुजुर्ग, महिलाएं और युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते रामगढ़ तक साथ चले।

भामाशाहों ने किया स्वागत, देव सेना युवा संगठन का गठन यात्रा के दौरान रामलीला मैदान में भामाशाह रिंकू (राजकुमार) गेरा द्वारा अल्पाहार कराया गया, वहीं भामाशाह संजय छिलवाड़ व रत्तीराम छिलवाड़ ने यात्रियों को शीतल पेय पिलाकर, साफा बांधकर व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। समाज द्वारा भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अलावड़ा में 'देव सेना युवा संगठन' का गठन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को धार्मिक व सामाजिक कार्यों से जोड़ना, सामाजिक बुराइयों को मिटाना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।

16 सितंबर को पहुंचेगी जोधपुरिया धाम अलावड़ा, नौगावां और रामगढ़ के यात्री दल दोपहर तक रामगढ़ में एकत्रित होकर दिल्ली से आए मुख्य दल के साथ आगे बढ़े। यात्रा का रात्रि विश्राम एमआईए मोड़ (कमालपुर) स्थित मंदिर में रहेगा। इसके बाद नटनी का बारा, उमरेण डूंगरी और भंसथरी धाम (कुंडलका) होते हुए यह यात्रा 16 सितंबर की शाम 4 बजे जोधपुरिया धाम पहुंचेगी, जहां सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान देवनारायण मंदिर के शिखर पर ध्वज चढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में देवनारायण मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह गुर्जर, सचिव महाराज सिंह, कोषाध्यक्ष दौलतीराम गुर्जर, सुंदर सिंह, शशिकांत शर्मा, जगमोहन गुर्जर, सिकंदर गुर्जर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................