ऑपरेशन प्रहार: डीग में 51 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रही दो कारें जब्त

Sep 6, 2026 - 19:43
 0
ऑपरेशन प्रहार: डीग में 51 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, बैरिकेडिंग तोड़कर भाग रही दो कारें जब्त

डीग (6 सितंबर) नीरज जैन। जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव और सीमावर्ती सुरक्षा के मद्देनजर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीग कोतवाली पुलिस और जिला डीएसटी (DST) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार को 51.120 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को दबोच लिया। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर और बलेनो कार को भी जब्त कर लिया गया है।

यूपी सीमा से पीछा कर मालीपुरा मोड़ पर घेरा एसपी शरण गोपीनाथ कांबले ने बताया कि डीएसटी प्रभारी उप निरीक्षक अमर सिंह को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के गोवर्धन कस्बे से दो कारों में गांजे की बड़ी खेप बहज के रास्ते डीग लाई जा रही है।

सूचना पर यूपी सीमा स्थित बहज चौकी पर नाकाबंदी की गई। पुलिस को देखकर तस्करों ने गाड़ियां रोकने के बजाय बैरिकेडिंग तोड़ दी और डीग की ओर भागने लगे। डीएसटी टीम ने पीछा करते हुए कंट्रोल रूम व थानाधिकारी हीरालाल को सूचित किया, जिस पर मालीपुरा मोड़ पर तुरंत नाकाबंदी कर दोनों गाड़ियों को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. जीतेंद्र सिंह (30): निवासी रामपुरा थोक बहज (डीग)

  2. शीशपाल (35): निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 58, बल्लभगढ़ (हरियाणा)

  3. नरेश (30): निवासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 58, बल्लभगढ़ (हरियाणा)

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई तलाशी के दौरान एक कार से लगभग 20 किलोग्राम और दूसरी से करीब 31 किलोग्राम (कुल 51.120 किलो) अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी गांजा परिवहन का कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना डीग में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच कुम्हेर थानाधिकारी (पुलिस निरीक्षक) जीतेंद्र सिंह द्वारा की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................