उदयपुरवाटी में 'कोई भूखा ना सोए' अभियान के तहत असहायों को बांटे गए भोजन के पैकेट

Sep 8, 2026 - 17:56
 0
उदयपुरवाटी में 'कोई भूखा ना सोए' अभियान के तहत असहायों को बांटे गए भोजन के पैकेट

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ागौड़जी द्वारा चलाए जा रहे "कोई भूखा ना सोए" अभियान के तहत क्षेत्र की भैरु कॉलोनी स्थित झुग्गी बस्तियों में जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाई गई। कार्यक्रम के दौरान 60 असहाय परिवारों और झुग्गीवासियों को भोजन के पैकेट और फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलवीर सिंह मांठ रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद भूपेश और महेंद्र जाखड़ उपस्थित रहे। अध्यक्षता स्थानीय इकाई के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने की।

ट्रस्ट के सहप्रभारी तनु सांखला ने जानकारी दी कि यह ट्रस्ट पिछले सात वर्षों से लगातार इस अभियान के माध्यम से झुग्गी बस्तियों और असहाय परिवारों तक भोजन पहुंचा रहा है। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरिराम सैन ने बताया कि संस्था केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र के दिव्यांग जनों और विधवा महिलाओं की मदद के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। ट्रस्ट समय-समय पर दिव्यांग शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को चिह्नित करता है तथा उन्हें झुंझुनूं मुख्यालय या सरकारी कैंपों में ले जाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग करता है।

यह ट्रस्ट समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति और सरकार के बीच एक सेतु का कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के इन सामाजिक और मानवीय कार्यों की उपस्थित अतिथियों तथा क्षेत्रवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान अभिनेंद्र सिंह सांखला, योगेश गुप्ता, पीयूष शर्मा और शुभम शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है