पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से जमालुद्दीन केड ने की खास मुलाकात, आगामी पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा
उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत से जमालुद्दीन कुरैशी (केड) ने उनके निज निवास पर एक आत्मीय एवं भावनात्मक मुलाकात की। इस दौरान श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
- पंचायत चुनावों और विकास कार्यों पर चर्चा
मुलाकात के दौरान आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा जनहित के विषयों को प्रमुखता से सामने रखा गया। राजनीतिक गलियारों में पंचायत चुनाव से ठीक पहले इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान टोंक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट-कॉर्डिनेटर एवं सह प्रभारी सद्दाम कुरैशी केड, जाकिर केड और फुल मोहम्मद जी बबाई भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

