वार्ड 38 में फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, महिला पकड़ी गई; मतदान केंद्र पर मचा हड़कंप, पूछताछ के बाद महिला को हिदायत देकर छोड़ा

Sep 9, 2026 - 19:53
 0
वार्ड 38 में फर्जी मतदान की कोशिश का आरोप, महिला पकड़ी गई;   मतदान केंद्र पर मचा हड़कंप, पूछताछ के बाद महिला को हिदायत देकर छोड़ा

खैरथल (हीरालाल भूरानी) नगर परिषद चुनाव के दौरान बुधवार सुबह वार्ड नंबर 38 के एक्सिस अकैडमी स्कूल, किशनगढ़ रोड स्थित मतदान केंद्र पर उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक महिला को कथित रूप से फर्जी मतदान की कोशिश करने से पहले पकड़ लिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मतदान केंट के बाहर दोनों पक्षों के समर्थकों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे मतदान केंद्र पर पहुंची महिला की पहचान मैना देवी पत्नी रंगलाल, निवासी वार्ड नंबर 14, सुभाष नगर, खैरथल के रूप में बताई गई है। बताया गया कि मतदान करने से पहले ही पुलिस ने महिला को पकड़कर मतदान केंद्र से बाहर कर दिया।
महिला ने एक व्यक्ति के भेजने की बताई बात
पूछताछ के दौरान महिला ने कथित रूप से पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने उसे मतदान करने के लिए भेजा था और कमल के फूल के सामने बटन दबाने के लिए कहा गया था। मामले की जानकारी मिलने पर मोबाइल पुलिस वैन को सूचना दी गई।
सूचना के करीब 15 मिनट बाद पुलिस टीम मतदान केंद्र पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला को हिदायत देकर छोड़ दिया।
समर्थकों की भीड़ जुटने से तनाव
घटना की जानकारी मतदान केंद्र के बाहर फैलने के बाद दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पर कथित रूप से फर्जी मतदान कराने के आरोप लगाए जाने लगे। भीड़ बढ़ने और माहौल तनावपूर्ण होने की स्थिति में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया।
इसी दौरान पूर्व विधायक रामहेत यादव भी मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली और मौके की स्थिति का जायजा लिया। कुछ देर रुकने के बाद वे अन्य मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो गए।
प्रत्याशी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं
घटना के बाद वार्ड नंबर 38 का मतदान केंद्र कुछ समय के लिए चुनावी चर्चाओं का केंद्र बना रहा। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से अभी तक किसी प्रत्याशी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। महिला के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
मामले में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है