सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा विषय पर आधारित रैली निकाली

Jan 13, 2026 - 11:56
 0
सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा विषय पर आधारित रैली निकाली

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकडा में आज दिनांक 13:01:2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा तृतीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज चौपड़ा के संरक्षण में एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका गुप्ता के निर्देशन में सभी स्वयंसेविकाओं ने प्रथम सत्र में सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा विषय पर आधारित रैली निकाली। छात्राओं ने जिंदगी नहीं है सस्ती, मत करो इतनी मस्ती एवं जानता है यह देश का हर बच्चा, सबसे जरूरी सड़क सुरक्षा नारे लगाते हुए टपूकडा क्षेत्र में रैली निकाली। साथ ही छात्राओं ने जन- जागरूकता अभियान के अंतर्गत दो पहिया वाहन सवार लोगों को हेलमेट लगाने एवं चार पहिया वाहन सवार लोगों को सीट बेल्ट लगाने का हाथ जोड़कर अनुरोध किया । इसके अलावा जो लोग पहले से ही नियम का पालन कर रहे थे उनका ताली बजाकर अभिवादन किया । तत्पश्चात द्वितीय सत्र के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने डोर टू डोर कैंपेन के तहत मतदान करना जरूरी है एवं यह निश्चित किया कि सभी घरों में मतदान हेतु आवेदन किया जा चुका है एवं मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर लिया है। जिन लोगों ने अभी अपना नाम दर्ज नहीं करवाया है उनसे यह अनुरोध किया कि अगले साल अपना नाम जरूर दर्ज करवा ले व फॉर्म 6 समय से भरकर जमा करें। तृतीय सत्र में प्रो. सुनील दत्त के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने परेड अभ्यास के अंतर्गत आज सावधान, विश्राम, सीधी चाल, दाएं मुड़ना, बाय मुड़ना, एक जगह पर रुके रहकर सीधी चाल चलना इत्यादि सीखा। इसके साथ ही महाविद्यालय प्रांगण में श्रमदान भी किया l कार्यक्रम अधिकारी द्वारा छात्राओं को अभी तक किए गए सभी सर्वे पर अपनी रिपोर्ट तैयार करने एवं लक्ष्य गीत व संकल्प गीत का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया । शिविर में स्वयंसेविकाओं को प्रेरित करने हेतु महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है