विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में मारवाड़ विनर्स संस्थान के श्याम सुंदर ने जीता गोल्ड मेडल
बावड़ी (जोधपुर/ मिश्रीलाल लखारा) विश्व तीरंदाजी पैरा-सीरीज 2026 का तीसरा चरण गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट पर 5 से 9 सितंबर तक आयोजित किया गया! जिसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीते! इस विजय में मारवाड़ विनर्स शिक्षण संस्थान सोयला जोधपुर, राजस्थान के श्याम सुंदर ने अपनी स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया!
श्याम सुंदर के मैटोर और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक हनुमान सिंह जाखड़ ने बताया कि श्याम सुंदर ने अपनी एकाग्रता के बल पर प्रथम सोपान से ही अग्रणी रहते हुए बढ़त बना ली जो अंत तक बरकरार रखी! श्याम सुंदर तीरंदाजी के साथ पढ़ाई में भी अग्रणी है , उन्होंने मारवाड़ विनर्स संस्थान के ओपन स्कूलिंग राष्ट्रीय बोर्ड से विद्यालय शिक्षा पूरी की और अब यहीं से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं !
संस्थान के डॉ गणपत राम, प्राचार्य धीरेंद्र जाखड़, विद्यार्थियों, शिक्षकों और उपस्थित नागरिको ने श्याम सुंदर की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए हर्ष व्यक्त किया! संस्थान के मार्गदर्शक और अकादमिक निदेशक मोटिवेशनल स्पीकर डॉ बीएल जाखड़ ने दूरभाष पर श्याम सुंदर को बधाई देते हुए आगे की प्रतिस्पर्धा में अपने स्कोर को और बेहतरीन करने तथा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की!

