महुवा नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न: 82.92% वोटिंग, पुलिस पेट्रोलिंग से व्यवस्था चाक-चौबंद, आमजन ने जताया आभार
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा नगरपालिका महुवा के आम चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 1 से 35 तक शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय के ST FORMAT-11 के अनुसार कुल 26,755 मतदाताओं में से 22,184 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। फाइनल मतदान प्रतिशत 82.92% रहा।
सुबह 7.15 बजे से शांतिपूर्ण मतदान शुरू हुआ। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के चलते आम जन ने निर्भय होकर मतदान किया। किसी भी वार्ड में अप्रिय घटना नहीं हुई। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न होने पर आमजन ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
महुवा नगर पालिका वार्डवार फाइनल मतदान - कितने में से कितने वोट पड़े:
- *वार्ड 1 - कुल 756 में से 697 वोट (92.20%)
- *वार्ड 2 - 666 में से 533 वोट (80.03%)
- *वार्ड 3 - 1099 में से 763 वोट (69.43%)
- *वार्ड 4 - 1147 में से 888 वोट (77.42%)
- *वार्ड 5 - 916 में से 760 वोट (82.97%)
- *वार्ड 6 - 714 में से 554 वोट (77.59%)
- *वार्ड 7 - 867 में से 696 वोट (80.28%)
- *वार्ड 8 - 748 में से 651 वोट (87.03%)
- *वार्ड 9 - 551 में से 486 वोट (88.20%)
- *वार्ड 10 - 490 में से 373 वोट (76.12%)
- *वार्ड 11 - 722 में से 539 वोट (74.65%)
- *वार्ड 12 - 742 में से 519 वोट (69.95%)
- *वार्ड 13 - 499 में से 443 वोट (88.78%)
- *वार्ड 14 - 804 में से 713 वोट (88.68%)
- *वार्ड 15 - 595 में से 566 वोट (95.13%) - सबसे ज्यादा
- *वार्ड 16 - 727 में से 594 वोट (81.71%)
- *वार्ड 17 - 801 में से 643 वोट (80.27%)
- *वार्ड 18 - 725 में से 538 वोट (74.21%)
- *वार्ड 19 - 638 में से 501 वोट (78.53%)
- *वार्ड 20 - 763 में से 573 वोट (75.10%)
- *वार्ड 21 - 688 में से 630 वोट (91.57%)
- *वार्ड 22 - 707 में से 588 वोट (83.17%)
- *वार्ड 23 - 808 में से 669 वोट (82.80%)
- *वार्ड 24 - 696 में से 566 वोट (81.32%)
- *वार्ड 25 - 739 में से 581 वोट (78.62%)
- *वार्ड 26 - 731 में से 619 वोट (84.68%)
- *वार्ड 27 - 838 में से 750 वोट (89.50%)
- *वार्ड 28 - 812 में से 740 वोट (91.13%)
- *वार्ड 29 - 545 में से 517 वोट (94.86%)
- *वार्ड 30 - 730 में से 609 वोट (83.42%)
- *वार्ड 31 - 838 में से 757 वोट (90.33%)
- *वार्ड 32 - 614 में से 568 वोट (92.51%)
- *वार्ड 33 - 1037 में से 837 वोट (80.71%)
- *वार्ड 34 - 1274 में से 1095 वोट (85.95%)
- *वार्ड 35 - 728 में से 628 वोट (86.26%)
कुल - 26,755 में से 22,184 वोट - 82.92%
पुलिस प्रशासन की भूमिका: सभी 35 बूथों पर पुलिस बल तैनात रहा, लगातार पेट्रोलिंग होती रही। मतदाताओं ने शांतिपूर्ण माहौल में वोट डाले और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया

