विधायक राजेंद्र मीणा ने भाजपा मंडल बैजूपाडाकी संगठनात्मक बैठक में भाजपा संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

Jul 7, 2026 - 18:15
 0
विधायक राजेंद्र मीणा ने भाजपा मंडल  बैजूपाडाकी संगठनात्मक बैठक में भाजपा संगठन को मजबूत करने का दिया संदेश

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र केबैजूपाडा मैं भाजपा मंडल बैजूपाडा की मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश मीना की अध्यक्षता में किया गया।  बैठक का शुभारंभ महुवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक  राजेंद्र  मीणा,मंडल प्रभारी व जिलामंत्री श्रीमती ममता सैनी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुलता, बृजमोहन  जिला परिषद, श्रीमती मिश्री  जिलामंत्री , सुबुद्दी प्रधान  के द्वारा दीपक प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई। 

बैठक के दौरान जिला मासिक बैठक के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी कार्ययोजना को लेकर वार्ड और बूथ स्तर को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस बैठक का मुख्य आकर्षण डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म रहा, जिसके तहत उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को 'सरल ऐप' के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण की जानकारी सभी को दी गई, 

बैठक के दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने का आह्वान करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने व उनके लाभ देने का आह्वान किया गया। बैठक में पहुंचे सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उनके सक्रिय सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। मंडल महामंत्री  घनश्याम  ने बताया कि इस संगठनात्मक बैठक में सभी को संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया

बैठक में मंडल महामंत्री पुष्पेंद्र ,पूर्व मंडल अध्यक्ष  धर्म सिंह , धर्मेंद्र  उपप्रधान ,  कल्लू सिंह  डीलर, शुभम  उपाध्यक्ष, गिरिराज  सैनी ओबीसी मंडल अध्यक्ष, पुष्पेंद्र  शर्मा मंडल मंत्री, शिवचरण झूथाहेड़ा मंडल मंत्री ,अभिषेक  मीणा मीडिया प्रभारी ,कालू  लोटवाड़ा,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है