राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश की तिथि 14 सितम्बर तक

Sep 10, 2026 - 20:00
 0
राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश की तिथि 14 सितम्बर तक

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) शैक्षणिक सत्र 2026-27 में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश से वंचित रह गई छात्राओं के लिए राजकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, भरतपुर में प्रवेश का सुनहरा अवसर उपलब्ध है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय, जोधपुर के निर्देशानुसार डीएपी-2026 के तहत महाविद्यालय में रिक्त सीटों पर संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश  के द्वितीय चरण की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है।
महाविद्यालय की प्राचार्य सीमा गुर्जर ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष, डिप्लोमा नॉन इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष तथा डिप्लोमा इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) में उपलब्ध रिक्त सीटों पर इच्छुक छात्राओं को 14 सितम्बर तक प्रत्येक कार्य दिवस महाविद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेना होगा। प्रवेश उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर संस्थान स्तर पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मूल दस्तावेज साथ लाना आवश्यक प्रवेश के इच्छुक छात्राओं को प्रवेश के समय मूल शैक्षणिक दस्तावेज, मूल निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।
महाविद्यालय प्राचार्य ने पात्र एवं इच्छुक छात्राओं तथा उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में महाविद्यालय पहुंचकर उपलब्ध रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का लाभ उठाएं। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद प्रवेश का अवसर उपलब्ध नहीं होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है