नगर निकाय चुनाव: भरतपुर पुलिस अलर्ट, नदबई, बयाना, उच्चैन और वैर में फ्लैग मार्च निकालकर दिया निर्भीक मतदान का संदेश

Sep 10, 2026 - 20:03
 0
नगर निकाय चुनाव: भरतपुर पुलिस अलर्ट, नदबई, बयाना, उच्चैन और वैर में फ्लैग मार्च निकालकर दिया निर्भीक मतदान का संदेश

भरतपुर। जिले में नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भरतपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गई है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के निर्देशन में जिला पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा नदबई, बयाना, उच्चैन एवं वैर नगरपालिका क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

पुलिस की इस मुस्तैदी का मुख्य उद्देश्य आमजन एवं मतदाताओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों में कानून का डर पैदा करना है।

प्रमुख मार्गों और अतिसंवेदनशील बूथों पर मार्च पास्ट

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने नगरपालिका क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों तथा मतदान केन्द्रों के आसपास पैदल गश्त की। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर बिना किसी डर, दबाव या प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान करने का संदेश दिया।

  • नदबई: वृताधिकारी भवानी सिंह शेखावत एवं थानाधिकारी अरूण कुमार के नेतृत्व में करीब 85 जवानों (पुलिस व एसटीएफ) ने नगर तिराहा से पी. वीत्र. ऑयल मिल तक रूट मार्च किया।
  • बयाना: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल, सीओ देवेन्द्र सिंह एवं थानाधिकारी रामगिलास के नेतृत्व में 90 जवानों ने थाने से गांधी चौक, सुनार गली व लाल दरवाजा होते हुए फ्लैग मार्च निकाला।
  • उच्चैन: एएसपी सुरेश कुमार, सीओ सुरेश कुडी व थानाधिकारी राजबीर सिंह के नेतृत्व में 80 जवानों ने बालिका महाविद्यालय से मुख्य बाजार होते हुए पंचायत समिति तक गश्त की।
  • वैर: सीओ नीरज भारद्वाज एवं थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में 80 जवानों ने बस स्टैंड, अग्रवाल धर्मशाला एवं मुख्य बाजार में मार्च पास्ट किया।

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर, सोशल मीडिया पर भी निगरानी

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों और संदिग्धों पर पुलिस की विशेष निगरानी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और अफवाहें फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर जारी पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में नागरिक जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष भरतपुर के टेलीफोन नंबरों 05644-222570, 223929, 9530411127, 9530411128 अथवा 100 पर तुरंत सूचना दे सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है