अशोक नारेड़ा पर राजनीतिक द्वेष में सैनी समाज को झूठे SC/ST एक्ट में फंसाने का आरोप: पार्षद आशा सेहरा ने मुख्यमंत्री के नाम मंडावर SDM को सौंपा ज्ञापन

Oct 22, 2026 - 18:51
 0
अशोक नारेड़ा पर राजनीतिक द्वेष में सैनी समाज को झूठे SC/ST एक्ट में फंसाने का आरोप: पार्षद आशा सेहरा ने मुख्यमंत्री के नाम मंडावर SDM को सौंपा ज्ञापन

मंडावर थाने में दर्ज FIR 0275/2026 की दौसा SC/ST सेल से निष्पक्ष जांच की मांग;  पूर्व पालिकाध्यक्ष के देवर अशोक नारेड़ा को आपराधिक प्रवृत्ति का बताते हुए हिस्ट्रीशीट खोलने की गुहार

मंडावर / महुवा (पत्रकार अवधेश अवस्थी)। महुवा विधानसभा क्षेत्र की मंडावर नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 की पार्षद आशा सेहरा के नेतृत्व में सैनी समाज के सैकड़ों प्रबुद्धजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उपखंड अधिकारी (SDM) मंडावर को राज्य के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के देवर अशोक नारेड़ा पर राजनीतिक दुर्भावना और द्वेषवश सैनी समाज के निर्दोष लोगों के खिलाफ मंडावर थाने में SC/ST एक्ट के तहत झूठा मुकदमा (FIR संख्या 0275/2026) दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

  • इतिहास खंगालकर हिस्ट्रीशीट खोलने की मांग

ज्ञापन देने पहुंचे पार्षद एवं पीड़ित पक्ष के लोगों ने शिकायतकर्ता अशोक नारेड़ा की गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए उसे आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि अशोक नारेड़ा के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों की जांच कर मंडावर थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए।

ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें:

  1. उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच: प्रकरण की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए मामले की जांच स्थानीय पुलिस के बजाय दौसा SC/ST सेल के उच्च अधिकारी से करवाई जाए।
  2. कार्रवाई पर रोक: जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक सैनी समाज के किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई या गिरफ्तारी न की जाए।
  3. झूठा मुकदमा खारिज हो: राजनीतिक रंजिश के तहत दर्ज कराई गई झूठी प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच कर निर्दोषों को राहत दी जाए।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडावर क्षेत्र के सैनी समाज के गणमान्य नागरिक, समाज बंधु एवं स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है