टीकरी मोड़ पर दर्दनाक हादसा: दो ट्रोलों की भिड़ंत में खलासी की मौत, ड्राइवर गंभीर

Aug 21, 2026 - 18:41
 0
टीकरी मोड़ पर  दर्दनाक हादसा: दो ट्रोलों की भिड़ंत में खलासी की मौत, ड्राइवर गंभीर

महवा (अवधेश अवस्थी): जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को टीकरी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में ट्रोला खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर से भरतपुर की ओर जा रहे दो ट्रोले आगे-पीछे चल रहे थे। टीकरी मोड़ के पास आगे चल रहे ट्रोला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा ट्रोला अनियंत्रित होकर उससे जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले ट्रोला का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में पीछे वाले ट्रोला में सवार खलासी ओमप्रकाश (21) पुत्र योगेंद्र जाटव, निवासी खनवा (धौलपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रोला चालक मनीष जाटव निवासी नगला सह (भरतपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही महवा थाना पुलिस के लखन सैनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत महवा के जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने खलासी को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................