महावर वैश्य सभा द्वारा 25 अक्टूबर को खैरथल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

Oct 23, 2026 - 16:43
 0
महावर वैश्य सभा द्वारा 25 अक्टूबर को खैरथल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)। महावर वैश्य सभा, खैरथल की ओर से आगामी 25 अक्टूबर को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर संयोजक योगेश गुप्ता ने बताया कि शिविर का आयोजन खैरथल स्थित महावर भवन में प्रातः 11:00 बजे से होगा। इस दौरान प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत गुप्ता उपस्थित रहकर मरीजों की जांच करेंगे और उन्हें उचित उपचार व चिकित्सीय परामर्श देंगे।

शिविर में हड्डियों के रोगों के परीक्षण के अलावा मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर (बीपी) और शुगर की जांच की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर संयोजक ने क्षेत्र के नागरिकों एवं जरूरतमंद मरीजों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। साथ ही उन्होंने परामर्श हेतु आने वाले मरीजों से अपील की है कि वे अपने पुराने चिकित्सीय पर्चे, एक्स-रे और पूर्व जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि चिकित्सक को रोग की सही स्थिति समझने और सटीक उपचार तय करने में सुविधा मिल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है