भिवाड़ी में जेप्टो वेयरहाउस से करीब 150 किलो खाद्य पदार्थ और 50 किलो आटा मौके पर ही करवाया नष्ट और मिली भारी अनियमितताएं

Oct 23, 2026 - 16:47
 0
भिवाड़ी में जेप्टो वेयरहाउस से करीब 150 किलो खाद्य पदार्थ और 50 किलो आटा मौके पर ही करवाया नष्ट और मिली भारी अनियमितताएं

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भिवाड़ी में मैसर्स किराणा काटृ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड जेप्टो खिजोरीवास रोड भिवाड़ी पर कार्रवाई की। 
डॉ अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जेप्टो के वेयरहाउस से पांच सैंपल देसी घी (डेली गुड), सरसों का तेल (डेली गुड), सुजी (डेली गुड), रिफांइड सनफ्लावर ऑयल ( डेली गुड) पर बेसन राजधानी ब्रांड के लिए गए। 
हेमंत कुमार यादव नोडल अधिकारी खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि विभाग की टीम के निरीक्षण के दौरान मैसर्स जेप्टो वेयरहाउस में साफ सफाई की भारी कमी पाई गई। कोल्ड हाउस का निरीक्षण के दौरान शाकाहारी खाद्य पदार्थों के साथ नॉनवेज खाद्य पदार्थ चिकन फिश जैसी चीजों को रखा गया था जो की एफएसएसएआई अधिनियम 2006 के नियमों के बिलकुल खिलाफ है इस पर वेयरहाउस के कर्मचारियों को तुरंत पाबंद कर खाद्य पदार्थ को सही तरीके से रखने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। और प्रतिष्ठान के खिलाफ इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया। 
निरीक्षण और कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में खाद्य पदार्थ खुला हुआ, एक्सपायरी डेट, और बिना साफ सफाई के पाया गया जिस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब डेढ़ सौ किलो खाद्य पदार्थ जिसमें सफल मटर चिकन फिश दूध आइसक्रीम और करीब 50 किलो आटा मौके पर ही नष्ट करवाया गया। 
कार्रवाई के दौरान खाद सुरक्षा विभाग की टीम में मनीषा शर्मा ,बबीता और सुरेंद्र मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है