30 अक्टूबर को पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त होगी जारी
दिल्ली / कमलेश जैन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अब इंतजार खत्म हो जाएगा। क्योंकि सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के लिए सरकार ने कहा है कि 30 अक्टूबर को पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त जारी की जाएगी। इससे पहले दुर्गा पूजा में ही किस्त जारी करने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन अब दिवाली से पहले किसानों को पीएम किसान की 24वीं किस्त दी जा रही है।
किसानों को दिवाली से पहले 2000 रुपये की किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पात्र किसानों को एक साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं। इसके तहत हर 4 महीने में 2000 रुपये की किस्त जारी की जाती है। जून महीने में किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की गई थी। अब 30 अक्टूबर को 24वीं किस्त जारी की जाएगी।
सीधे खाते में आएंगे 2000 रुपये
सरकार किसानों को 2000 रुपये की किस्त DBT के जरिए सीधे अकाउंट में भेजती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए eKYC अनिवार्य कर दिया गया है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी बायोमेट्रिक या ओटीपी आधारित eKYC पूरी नहीं कराई है, उनकी किस्त रोकी जा सकती है। इसके अलावा, योजना के लाभ लेने के लिए बैंक खाता और आधार लिंक होने के साथ ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर का एक्टिव होना भी जरूरी है।
इसके अलावा भू सत्यापन यानी खतौनी का भू सत्यापन पोर्टल पर अपलोड करना भी जरूरी है। नहीं होने पर योजना की राशि अटक सकती है।
पीएम किसान की 24वीं किस्त दिवाली के पहले आएगी, पीएम किसान की 24वीं किस्त में e-KYC, लैंड सीडिंग और बैंक अकाउंट लिंक अनिवार्य है।

