महुवा में पंचायती राजचुनावी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन मुस्तैद, एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

Oct 24, 2026 - 19:35
 0
महुवा में पंचायती राजचुनावी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन मुस्तैद, एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

महुवा, दौसा / अवधेश अवस्थी

 उपखंड अधिकारी कार्यालय महुवा में शुक्रवार को उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीणा की अध्यक्षता में पंचायत राज चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों और चुनाव कार्मिकों के साथ विस्तार से चर्चा हुई। मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं समय रहते उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

बैठक में चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग, रोशनी, रैंप, फर्नीचर, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई। सभी बूथों पर सीसीटीवी व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा हुई। महुवा और मनोहरपुर पंचायत समिति क्षेत्र में दो आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए। चुनाव ड्यूटी में तैनात पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन, पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। एसडीएम प्रेमराज मीणा ने स्पष्ट किया कि मतदान और मतगणना के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक में तहसीलदार पृथ्वीराज मीणाम, विकास अधिकारी सुनील कुमार मीणा, अधिशासी अधिकारी राजेश , थानाधिकारी महेंद्र यादव संत चरण सिंह गुर्जर महवा, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामफल मीणा, चिकित्सा विभाग, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारी एवं चुनाव शाखा के कार्मिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................