सर्व हिंदू संगठन रामनवमी पर निकालेगा भव्य शोभायात्रा

Mar 16, 2023 - 02:00
 0
सर्व हिंदू संगठन रामनवमी पर निकालेगा भव्य शोभायात्रा

मकराना,नागौर  (मोहम्मद शहजाद)

रामनवमी पर शोभायात्रा के आयोजन को लेकर शहर  के सभी हिन्दू संगठनों व संस्थाओं की बैठक युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति के संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान  की अध्यक्षता में देर शाम जयशिव चौक पुराणी सांडशाला में पीड़ित गौवंश सेवा केन्द्र पर आयोजित हुई। इस दौरान श्री चारभुजा सेवा समिति, श्री गोपाल गौशाला, विश्व हिंदू परिषद, भारत विकास परिषद, व्यापार  मण्डल मकराना व बोरावड़, तुरफुरी माता जी सेवा समिति गुणावती, सद्भावना जन जागृति मंच बोरावड़, श्री राजपूत शक्ति संयोजक, बजरंग नवयुवक मण्डल, गायत्री शक्ति पीठ, मेघवाल समाज सेवा समिति,  श्री गोविन्द की गैया गौ सेवा समिति, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, सनातन धर्म सेवा समिति बोरावड़, श्याम गौ सेवा समिति, लायंस क्लब मकराना, लायंस क्लब मार्बल सिटी, महावीर इंटरनेशनल क्लब मकराना व बोरावड़, टैक्सी यूनियन, क्रेन, रेडा घाटी स्टाफ गुणावती सहित मकराना व बोरावड़  के सभी हिन्दू संगठनों के सहयोग से शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में ठाकुर मोहन सिंह चौहान, अशोक कुमार सालड़ा, जूसरी सरपंच प्रकाश भाकर, सुरेन्द्र कुमार सोनी, गंगाराम मेघवाल, कमल खंडेलवाल, एडवोकेट बजरंग व्यास बोरावड़, लक्ष्मण प्रजापत, श्याम सुंदर सोलंकी, बजरंग सिंह मंडोवरी, रणजीत सिंह जुसरी, नरेंद्र सिंह चौहान, अकिंत तँवर, नरेन्द्र भाटी, देवेन्द्र सिंह गुणावती, छात्र नेता मुकुल प्रजापत ने विचार व्यक्त किए। युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति के संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत) ने बताया की 30 मार्च को समस्त हिंदू संस्थाओं के सहयोग से एक बेनर तले श्री रामनवमी महोत्सव विधानसभा मकराना के तत्वधान में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर भव्य विशाल शोभायात्रा सभी संस्थाओं के सामूहिक भागीदारी से निकालने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर मनिष सांखला, प्रवीण चौहान उपसरपंच जुसरी, नवनीत स्वामी, जितेंद्र व्यास, गणपत सिंह चौहान, नवीन सौलंकी, श्याम सिंह गुणावती, हर्षवर्धन सिंह राठौड़, मनोज प्रजापत, विजय विश्नोई, सतवीर सिंह राठौड़, चेनत सैनी सहित अन्य मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................