कांग्रेस ने मनाया अपना 138वां स्थापना दिवस, सोलंकी बोली देश के सर्वांगीण विकास में कांग्रेस पार्टी का योगदान रहा

Dec 29, 2022 - 14:00
 0
कांग्रेस ने मनाया अपना 138वां स्थापना दिवस,  सोलंकी बोली देश के सर्वांगीण विकास में कांग्रेस पार्टी का योगदान रहा

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस मकराना शहर के कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर महापुरुषों की याद में श्रद्धांजलि सभा, विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के अनवर अली गहलोत ने बताया कि 1885 में पार्टी की स्थापना हुई, तब से अब तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी धर्म और जातियों के लोग रहे। संचालन कर रहे दिलीप सिंह चौहान ने कहा भारत की यही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी धर्मों, सभी जातियों को साथ लेकर चलती है। ना धर्म का भेद करती है, ना जाति और ना महिला पुरुष का कोई भेद इस पार्टी में कभी रहा है। शहर ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद शरीफ चौधरी ने कहा हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में प्रेम, भाईचारा, सद्भावना का संदेश देने के साथ यह यात्रा देश की एक नई दिशा और दशा तय करेगी। नागौर जिला महिला अध्यक्ष गीता सोलंकी ने कहा स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ देश के सर्वांगीण विकास में कांग्रेस पार्टी का उल्लेखनीय योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाती आई है, वो देश की पहली पार्टी है जिसने प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक महिला को बनाया। हिंदुस्तान की सबसे बड़ी एवं पुरानी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज हम सभी को देश की आजादी में कांग्रेस के नेतृत्व में बलिदान देने वाले महापुरुषों के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की दरकार है। इस दौरान महापुरुषों को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में आमिर उर्फ जॉन्टी गैसावत, पार्षद धर्माराम सोलंकी, मोहम्मद शफी उर्फ  बबलू गैसावत, नाथूराम मेघवाल, बद्री प्रसाद प्रजापत, नूर मोहम्मद, बुरहान अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है