SDM की कार्यशैली व कार्यालय की अव्यवस्थाओ से नाराज बार एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन

Sep 14, 2022 - 20:32
Sep 14, 2022 - 20:37
 0
SDM की कार्यशैली व कार्यालय की अव्यवस्थाओ से नाराज बार एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन

तिजारा (अलवर, राजस्थान/ महावीर ) तिजारा उपखंड कार्यालय परिसर में वकीलों ने  धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, हम आपको बता दें कि  उपखंड अधिकारी महेंद्र सिंह यादव की कार्यशैली से असंतुष्ट होकर उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट विनयपाल यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया ।उपखंड अधिकारी  की कार्यशैली व कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार की शिकायतें पूर्व में भी अधिवक्ताओं द्वारा कई बार की जा चुकी है। इससे पूर्व दिनांक 27 /7/ 22 को भी उपखंड अधिकारी कार्यालय व तहसीलदार कार्यालय में फेली अव्यवस्थाओं के संबंध में  जिला कलेक्टर  अलवर को भी अभिभाषक संघ  की ओर से विभिन्न बिंदुओं का एक मांग पत्र सौंपा गया था। जिस पर  जिला कलेक्टर द्वारा तीन दिवस में सभी समस्याओं का निस्तारण करने के लिए उपखंड अधिकारी तिजारा को निर्देशित किया गया था इसके बावजूद भी उपखंड अधिकारी तिजारा की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ। जिस संबंध में अभिभाषक  की ओर से उपखंड अधिकारी  कार्यशैली में सुधार व अव्यवस्थाओं की समस्या का समाधान होने तक दिनांक 9 /9/2022 से उपखंड अधिकारी न्यायालय का पूर्ण बहिष्कार करते हुए कार्यस्थग्न किया हुआ है। तथा कार्यवाही बाबत उच्च अधिकारियों से मिलने की कार्य योजना बार संघ द्वारा बनाई गई है ।अवसर पर बार अध्यक्ष विनय पाल यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता रामावतार यादव, अरविंद कुमार, कुलदीपक, हरिओम शर्मा, जीतराम चौधरी ,ओम प्रकाश, वीरेंद्र सैनी ,विवेक शर्मा, दीपक यादव ,आशीष यादव, संदीप मेघवाल , भीम प्रकाश शर्मा, दीपक सैनी, इस्लामुद्दीन, लोकेश कुमार ,सुनील ,अजय सोनी, अजीत मेहता, आसीन चौहान सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है