नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

Jul 27, 2023 - 18:53
Jul 27, 2023 - 20:55
 0
नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के तहत भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

कठूमर(अशोक भारद्वाज):-विधानसभा मुख्यालय पर पंचायत समिति कठूमर प्रधान के प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा अलवर दक्षिण के जिला अध्यक्ष तरुण जैन,जिला महामंत्री मोहनसिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष और नहीं सहेगा राजस्थान कठूमर विधानसभा संयोजक बंटू चौधरी,युवा मोर्चा पंकज कटारा रहे।
कार्यक्रम संचालन बद्री प्रसाद पीटीआई ने किया।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिगंबर चौधरी के नेतृत्व मे बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली एसडीम ऑफिस कठूमर के सामने से अहिंसा सर्किल,मुख्य बाजार ,अंबेडकर पार्क,जाट छात्रावास होते हुए खेड़ली बाईपास से वापस अहिंसा सर्किल पहुंची! बाइक रैली में युवा साथियों ने नहीं सहेगा राजस्थान के तहत नारेबाजी में महिला अत्याचार,किसान अत्याचार,युवाओं के साथ खिलवाड़,भ्रष्टाचार नहीं सहेगा राजस्थान नारेबाजी की इस दौरान युवा नेता राजेश जाटव,भीमसिंह गुर्जर,सतवीर गुर्जर, बिन्ना शर्मा मसारी ,सतीश पाराशर,महेश यादव,रामजीत गुर्जर सहित सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान