प्रशासन को बड़े हादसे का इंतज़ार! राजगढ़ के मालाखेड़ा बाजार में साल भर से टूटा पड़ा है नाली का लोहे का जाल, आए दिन चोटिल हो रहे राहगीर

Jun 15, 2026 - 19:28
 0
प्रशासन को बड़े हादसे का इंतज़ार! राजगढ़ के मालाखेड़ा बाजार में साल भर से टूटा पड़ा है नाली का लोहे का जाल, आए दिन चोटिल हो रहे राहगीर

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता)। कस्बे के मालाखेड़ा बाजार स्थित गोठवाल और ठठेरा मोहल्ले सहित मुख्य सड़क मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। यहाँ नाली पर लगा लोहे का जाल पिछले एक साल से अधिक समय से पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इस टूटे जाल के कारण आए दिन वाहन चालक और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन साधे बैठा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका संभवतः यहाँ किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रही है।

  • दर्जनों बार शिकायत के बाद भी ढाक के तीन पात

 स्थानीय दुकानदारों और मोहल्ला वासियों ने बताया कि यह मार्ग बेहद व्यस्त है और दिनभर यहाँ से सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। रात के समय अंधेरा होने के कारण वाहन चालक सीधे इस टूटे जाल में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन को दर्जनों बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। हर बार सिर्फ आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।

  • पैदा हो रहा आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

 लंबे समय से अनदेखी झेल रहे मोहल्ला वासियों और व्यापारियों में अब नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश पनप रहा है। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस क्षतिग्रस्त जाल को हटाकर नया जाल नहीं लगाया गया, तो वे नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है