महेंद्रगढ़ को मिलेगा सहाड़ा ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार

Sep 15, 2022 - 04:12
 0
महेंद्रगढ़ को मिलेगा सहाड़ा ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार

भीलवाड़ा (राजस्थान/ राजकुमार गोयल) राज्य सरकार की सर्वश्रेष्ठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरस्कार योजना सत्र 2020-21 के लिए महेंद्रगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का चयन सहाड़ा ब्लॉक स्तर के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में किया गया। संस्था प्रधान पीयूष चंदेल ने विद्यार्थियों एवं स्टाफ साथियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं छात्रों के मध्य समन्वय को दिया। 
व्याख्याता मुकेश सिंह बड़वा ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में विद्यालय के संस्था प्रधान को  निर्धारित राशि का चेक और प्रमाण पत्र दिया जायेगा। इस पुरस्कार राशि का उपयोग विद्यालय विकास में किया जायेगा।
विद्यालय के कार्मिक सुरेश चंद्र बुलीवाल ने बताया कि महेन्द्रगढ़ विद्यालय के शिक्षकों को विगत दो वर्षों से ब्लॉक स्तर शिक्षक सम्मान का खिताब मिल रहा है। इस उपलब्धि पर महेंद्रगढ़ युवा समिति सहित ब्लॉक स्तर के विभिन्न सामाजिक एवं शिक्षक संगठनों ने विद्यालय के संस्था प्रधान को बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है