सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताए हुई आयोजित

Sep 15, 2022 - 03:54
 0
सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताए हुई आयोजित

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) मकराना शहर के माताभर रोड़ स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित हुई। इस दौरान वाद -विवाद, कविता एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी अंतिमा वर्मा ने बताया कि हिंदी दिवस पर विद्यालय के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के ब्लू, रेड, ग्रीन व येलो हाउस के विद्यार्थियो ने हिंदी भाषा का राष्ट्र विकास में सहयोग के पक्ष और विपक्ष में गीतों और शायरियो के माध्यम से जमकर निशाना साधा। नन्हे मुन्ने बच्चो ने सुंदर कविताओं से सबका मन मोह लिया। इसी प्रकार से निबंध प्रतियोगिता का विषय हिंदी भाषा का महत्व रखा गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कृष्णा दाधीच ने कहा कि हिंदी भाषा को हमे इतना सम्मान देना चाहिए की हमारी पहचान हिंदी से हो। निर्णायक की भूमिका सुबोध कुदेशिया व कृष्णा दाधीच ने निभाई। अध्यापक राधाकृष्ण एवं रघुवीर सिंह ने सुंदर गीतों के माध्यम से कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। विकेश राठौड़ ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम में ब्लू हाउस की आकांक्षी ने प्रथम एवं येलो हाउस की प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा विपक्ष वर्ग में येलो हाउस की दीपिका ने प्रथम एवं रेड हाउस की कोमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से हिंदी माध्यम में पक्ष में बोलते हुए ब्लू हाउस की सिदरा ने प्रथम एवं रेड हाउस की सना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष वर्ग में रेड हाउस की आसमा ने प्रथम एवं ब्लू हाउस के विक्रम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम के ग्रीन हाउस के छात्र ईशान और येलो हाउस की कुंजन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा रेड हाउस की छात्रा आयत शैख ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार हिंदी माध्यम में रेड हाउस की छात्रा आलिया ने प्रथम एवं ग्रीन हाउस के छात्र आरिफ व फरीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में हिंदी माध्यम में रेड हाउस की छात्रा पूजा गुर्जर ने प्रथम व ग्रीन हाउस की छात्रा सलमा बानो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी माध्यम में ग्रीन हाउस की छात्रा खुशबू ने प्रथम व ब्लू हाउस की छात्रा राबिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन का कार्य अध्यापक इस्लामुद्दीन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोपाल वर्मा, वासुदेव बारठ, मुकेश सिंह, राजवीर, अब्दुल रहीम, नीतू किरडोलिया, शीलू देवी, राजूराम, माया सुकरिया, शोभा वर्मा, निशा चौहान, अब्दुल रहीम, सीमा वैष्णव, रिजवाना बेगम, प्रिया, कोमल, रेखा देवी, मनीषा चौधरी, राज कंवर, अकबर, शब्बीर, लोकेश कुमावत, नगमा, सुमेरा, आयशा और आंचल कंवर सहित अन्य अध्यापक अध्यापिकाओं ने सहयोग किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है