ईश्वरीय आराधना से ही मनुष्य का कल्याण संभव है: संत गौर सुंदर प्रभु

Mar 28, 2023 - 19:17
 0
ईश्वरीय आराधना से ही मनुष्य का कल्याण संभव है: संत गौर सुंदर प्रभु

सकट अलवर (राजेंद्र मीणा) 

 सकट 28 मार्च सकट क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित त्रिदंडी स्वामी यति जी महाराज के आश्रम पर संत साईं राम महाराज के सानिध्य में क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना के साथ ही विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए चल रहे 21 कुंडात्मक विष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार को जगन्नाथ पुरी के कथावाचक संत बोधायन महाराज ने कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कहा कि ईश्वरीय आराधना से ही मनुष्य का कल्याण संभव है।

भागवत सप्ताह श्रवण से मनुष्य के सभी मनोरथ सहजी पूर्ण हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म की जड़ सदा हरी रहती है। मनुष्य को पाप कर्मों का त्याग कर अपने आप को ईश्वर की लो में लगाना चाहिए। ‌उन्होंने ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा का महत्व बताया ने के साथ ही भगवान श्री कृष्ण का बाल्य चरित्र ब्रह्म विमोहन लीला कालिया दमन की कथा का प्रसंग सुनाया‌। कथा के दौरान भगवान के जयकारों से संपूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया। भजनों पर महिला श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने लगी। 

विष्णु महायज्ञ में विराटनगर के यज्ञाचार्य पं कृष्ण कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं से यज्ञशाला में बनी यज्ञवेदीयो में शुद्ध गाय के घी एवं हवन सामग्री की आहुतियां दिलवाई। सरपंच मुकेश मंडावरी ने बताया कि आयोजन को लेकर बुधवार रात्रि 8 बजे से गणेश पूजन के साथ शास्त्रीय संगीत पद दंगल का आयोजन शुरू किया जाएगा। दंगल में सुल्तानगंज सालौली बड़ेर लाका आदि जगहों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यज्ञ व कथा का समापन 30 मार्च रामनवमी को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ होगा। इसी दिन आश्रम में अष्टधातु से निर्मित ब्रह्मलीन यति महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होने के साथ ही आश्रम में वृद्धाश्रम निर्माण के लिए नींव रखी जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................