भाकपा की मीटिंग आयोजित नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ की एक आवश्यक मीटिंग अस्पताल के सामने कार्यालय में कामरेड सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ की चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से सचिव पद पर कामरेड एडवोकेट मनोज कुमार बोहरा , श्यामसुंदर को सहसचिव तथा विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को पदभार संभलाया गया। इस अवसर पर पार्टी के सभी सदस्य मौजूद थे।