संत निरंकारी मिशन द्वारा विश्वव्यापी रक्तदान श्रृंखलाओ का आयोजन

Apr 14, 2023 - 17:15
 0
संत निरंकारी मिशन द्वारा विश्वव्यापी रक्तदान श्रृंखलाओ का आयोजन

खैरथल अलवर ( हीरालाल भूरानी)
 मानवता के मसीहा बाबा गुरबचन सिंह जी की पावन स्मृति में दिनांक 24 अप्रैल का दिन संपूर्ण निरंकारी जगत द्वारा देश एवं दूर देशों में रक्तदान शिविरों के आयोजन से मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याणार्थ हेतु संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा भारतवर्ष में स्थापित निरकारी मिशन की लगभग सभी ब्रांचों सहित देश की राजधानी दिल्ली में रक्तदान शिविर जैसे महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी रक्तदाता स्वैच्छापूर्वक सम्मिलित होकर पूरे जोश एवं उत्साह से रक्तदान करेंगे।

 संत निरंकारी मंडल अलवर के मीडिया प्रभारी प्रेस एण्ड पब्लिसिटी विभाग के अमृत खत्री ने बताया कि  इसी क्रम में अलवर में आने वाली 23 तारीख रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वेच्छा से श्रद्धालु अपना रक्तदान करेंगे।

 बाबा हरदेव सिंह जी के प्रेरक संदेश रक्त नाड़ियों में बहे, न कि नालियों में द्वारा सभी श्रद्धालुओ को एक नई सकारात्मक दिशा मिली। उसी प्रेरक संदेश को प्रत्येक निरंकारी भक्त मानवता के उपकार हेतु निरंतर उसे जीवन्त रूप में अपनाकर लोककल्याणार्थं हेतु अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है।

जिला संयोजक श्री सोमनाथ जी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह महा अभियान भारत में स्थापित संत निरंकारी मिशन के 99 जोन की लगभग सभी ब्रांचों में आयोजित किया जायेगा। इन सभी रक्तदान शिविरों में रक्तदान से पूर्व की जाने वाली जाँच एवं स्वच्छता की ओर विशेष रूप से ध्यान दिया जायेगा। साथ ही रक्तदाताओं हेतु जलपान की समुचित प्रबंध व्यवस्था भी की जा रही है। रक्तदान शिविरों में रक्त संग्रहित करने हेतु इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी और सरकारी अस्पतालों से योग्य एवं प्रशिक्षित टीम आयेंगी।

निश्चित रूप में लोक कल्याण हेतु चलाया जा रहा यह महा अभियान निरंकारी सत्गुरुः माता सुदीक्षा जी महाराज की सेवा प्रदत्त सिखलाइयो को दर्शाते हुए एकत्व एवं मानवता का दिव्य संदेश प्रेषित कर रहा है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................