गोविन्दगढ़ से नारायणी धाम के लिए नवमी ध्वजा पदयात्रा हुई रवाना

Sep 6, 2025 - 13:39
 0
गोविन्दगढ़ से नारायणी धाम के लिए नवमी ध्वजा पदयात्रा हुई रवाना

गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ से नारायणी माता की नवमी ध्वजा पदयात्रा शनिवार को वार्ड 8  से विधि विधान के साथ ध्वज पूजा कर पदयात्रा रवाना की गई। पदयात्रा में झंडा पूजन पूर्व सरपंच बंता शर्मा एवं मीनू गुप्ता ने किया। इस दौरान सैन समाज के वरिष्ठ लोगों एवं महिलाओं ने पूजा में भाग लिया।

पदयात्रा कस्बे के नाई मोहल्ला, सीताराम मंदिर, चौपड बाजार,सैंमला मोड़ होती हुई नारायणी धाम के लिए रवाना हुई।  नारायणी माता धाम पर पदयात्रियो द्वारा सामूहिक ध्वज चढ़ाया जाएगा।

गोविंदगढ़ से नारायणी माता के लिए नवमी ध्वजा यात्रा में रमेश सैन तहसील संरक्षक सतीश सैन तहसील अध्यक्ष मुकेश सैन उपाध्यक्ष प्रकाश सैन उपाध्यक्ष जय सिंह सैन कोषाध्यक्ष महेंद्र सैन , गिर्राज सैन  ,मंत्री अन्य सदस्य मुकेश मथुरिया लोकेश सैन राजेश सैन ,सुलील सैन ,अनिल सैन , गोपी सैन, गौरव सैन, लक्खा सैन, पिंटू सैन, दीपक सैन, मनीष सैन,सचिन सैन ,रवि सैन, करताल सैन ,राज  सैन, जितेंद्र सैन ,पियूष सैन,संजू सैन सहित 55 सदस्यों की टीम नारायणी माता के लिए रवाना हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................