भाजपा का जन सम्पर्क अभियान:जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Jun 25, 2023 - 19:24
 0
भाजपा का जन सम्पर्क अभियान:जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

भरतपुर,राजस्थान (शिवकुमार वशिष्ठ)
भरतपुर ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे जन संपर्क अभियान के तहत आमजन को भाजपा की रीति नीतियों से अवगत कराया।
     भारतीय जनता पार्टी वैर ग्रामीण मण्डल में जनसंपर्क अभियान के दौरान  हलैना कस्बा में घर घर और मार्केट में जाकर पत्रक वितरण किया और केन्द्र सरकार की जनहितकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जन को विस्तार से बताया।
  बाद में बैठक का आयोजन मण्डल प्रवासी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा के मुख्य आतिथ्य तथा मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह टंटा की अध्यक्षता में किया गया। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला मंत्री और सरपंच प्रतिनिधि करतार सिंह डागुर रहे,बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई और सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
          जन सम्पर्क के दौरान उपाध्यक्ष सी पी सोलंकी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष तेज सिंह हिसामडा,अन्नू ठाकुर,युवा मोर्चा अध्यक्ष यादवेंद्र पाली,मनोज किरार,बबिता सैनी,चिरोंजा देवी,यशपाल सिंह आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................