पहाड़ी मे पीडब्लूडी विभाग ने टोल वसूली का नाका किया बंद, वाहन संचालको ने खुशी में बाटे लडडू

-हाई कोर्ट मे लगी है जनहित याचिका, -

Jul 14, 2021 - 22:15
 0
पहाड़ी मे पीडब्लूडी विभाग ने टोल वसूली का नाका किया बंद, वाहन संचालको ने खुशी में बाटे लडडू

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान) सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से  ठेकेदार ने नियम विरूद्व पहाड़ी में टोल बूथ  संचालित कर रखा था। सड़क की लागत राशि वसूली के बाद अवैध रूप से टोल वसूली की जा रही थी। जनहित याचिका के बाद विभाग ने 13 जुलाई की मंध्य रात्रि को टोल बूथ बंद कर दिया है।जिसकी खुशी में बुधवार को  वाहन सचंालको ने लडडू बाटे है।
पहाड़ी में कामां सड़क मार्ग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग व रसूखदारो की मिलीभगत से  पहाड़ी में नियमविरूद्व टोल वसूली  का नाका स्थापित था। जिसमें नियमविरूद्व लम्बे समय से वाहनो से टोल वसूली की जा रही थी। जानकारी के अनुसार  पहाडी से कामां की सड़क जर्जर हाल मे थी। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने ठेकेदार से सशर्त सड़क निर्माण कराया। जिसका ठेका आर.के कन्स्टे्रकशन का एक वर्ष के लिए  दिया गया। जिसमें शर्तानुसार सड़क की लागत वसूली करना था।  सड़क की लागत फरवरी माह मे पूरी हो चुकी थी। उसके बाद विभाग के के तत्कालीन अधिषाशी अभिंयता ने उच्चाधिकारीयो टोल वसूली बंद करने का पत्र लिखकर सूचित किया गया था। लेकिन विभाग के कुछ अधिकारीयो एव रसूखदाारो की मिली भगत से ठेकेदार टोल वसूली करता रहा है। जो करीब पांच माह तक चला जिसमे करीब ढाई करोडो रूपये की अधिक बसूली की गई। अब प्रश्न उठता है विभाग उस राशि का किस स्थान पर उपयोग करता है जबकि पहाडी से कामा जाने वाली  सड़क आज भी जगह जगह जर्जर हाल मे पडी हुई है। 
दुलीचंद मीणा (अधिषाशी अभिंयता ईचार्ज सार्वजनिक निर्माण विभाग कामां) का कहना है कि:- ठेकेदार का टोल का एक वर्ष पूरा हो गया है।इसलिए इसे बंद करा दिया गया है।कोर्ट के कोई आदेश नही है। पहले बीओटी से सड़क निर्माण कराया गया उसके बाद विभाग की सैक् शन आ गई। सड़क निर्माण में करीब 15 करोड़ रूपये की लागत  आई थी। जो विभाग जिसे टोल से वसूलना था।करीब 2 करोड रूपये का अधिक टोल वसूला गया है। यह कहॉ उपयोग होगा ये इश्यू है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................