कठूमर पंचायत समिति में मनाया स्वदेशी संकल्प दिवस, विदेशी हटाओ, स्वदेशी अपनाओ का लगाया नारा

Nov 12, 2025 - 13:13
 0
कठूमर पंचायत समिति में मनाया स्वदेशी संकल्प दिवस, विदेशी हटाओ, स्वदेशी अपनाओ का लगाया नारा

कठूमर (दिनेश लेखी)। पंचायत समिति परिसर में बुधवार को स्वदेशी संकल्प दिवस विकास अधिकारी शिवराम मीणा के नेतृत्व में मनाया गया।  इस मौके पर सबसे पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन हुआ। इसके बाद विदेश वस्तुओं का बहिष्कार व स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लिया गया।  अपने जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग लेने पर बल दिया गया। 
इस अवसर पर विकास अधिकारी ने बताया कि स्वदेशी का मतलब है विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करके देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग बढ़ाना। यह न केवल आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में एक कदम है बल्कि राष्ट्रीय गर्व और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करता है। देश के लिए एक मजबूत और समृद्ध देश की नींव है, हमें अपने देश के संसाधनों को सदुपयोग करते हुए भारतीय उत्पादों को अपनाना चाहिए और देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहिए। इस मौके पर योगेश टांक, शिवचरण मीणा, मनोज भारद्वाज, रामवीर, रिमांशु शर्मा, श्यामसुंदर, चरण सिंह, हरीश झा, अरविंद, हितेश, लोकेश, राहुल अजय सहित समस्त स्टाफ आमजन मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................