करवा चौथ पर देर शाम तक रहे बाजार गुलजार

Oct 25, 2021 - 01:41
 0
करवा चौथ पर देर शाम तक रहे बाजार गुलजार

लक्ष्मणगढ़ अलवर ( गिर्राज प्रसाद सोलंकी)

 लक्ष्मणगढ़। कस्बे में करवा चौथ की तैयारी को लेकर बाजार  देर रात तक गुलजार रहे। सुहागिनों की भीड़ रही। महिलाओं ने सोलह शृंगार का सामान खरीदा गया। मेहंदी लगवाने के लिए भीड़ होने के कारण कतार लगी रही। आज (रविवार) को पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा गया। इस साल करवा चौथ ग्रहों की दृष्टि से भी कुछ खास है। इस दिन न केवल रोहिणी नक्षत्र रहेगा बल्कि सूर्य देव की कृपा भी बरसेगी। सर्वार्थ सिद्धि और धाता योग भी बन रहा है। करीब 14 साल बाद ऐसा हो रहा है। रोहिणी नक्षत्र में चांद के दर्शन होंगे
करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जा रहा है। आज रविवार को महिलाओ ने
अपने जीवनसाथी की दीर्घायु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत किया। इस पर्व को लेकर उपखंड क्षेत्र में महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया है। 
उपखंड क्षेत्र में 23 अक्टूबर शनिवार को  पंचायत राज के चुनाव होने के कारण ग्रामीण लोगों का आना-जाना बाजार के कस्बे में कम रहा ।लोगों ने आज रविवार को सुबह से ही जमकर खरीदारी की पूरे दिन ही बाजारों में भीड़ रही। दोपहर में कहानी महिलाओं द्वारा सुनी गई कस्बे के बस स्टैंड खंडेलवाल धर्मशाला के पीछे सार्वजनिक पुस्तकालय के पास की दुकानों पर महिलाओं का रेला टूट पड़ा। शाम को भीड़ काफी हो गई। यही सिलसिला दिन भर चलता रहा। महिला श्रंगार बाजार में  महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। महिलाओं ने करवा चौथ के लिए श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की। मीठे करवा की एवं मावा निर्मित मिठाइयों की भी हलवाई यों के यहां जमकर लोगों ने खरीदारी की। करवा चौथ के पावन पर्व पर दिन भर बाजार में महिलाओं का ताता लगा रहा। बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। चौथ के व्रत पर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................