महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी ने माँ गंगा में शारदीय नवरात्रि की भस्मि प्रवाहित की

Oct 24, 2021 - 20:06
 0
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी ने माँ गंगा में शारदीय नवरात्रि की भस्मि प्रवाहित की

भीलवाड़ा : पंकज आडवाणी

हरिद्वार। श्री हरि शेवा धाम, उदासीन आश्रम सनातन मंदिर भीलवाड़ा में शारदीय नवरात्रि (दिनांक 5 अक्टूबर 2021 - 14 अक्टूबर 2021) में सम्पूर्ण विश्व के कल्याण के लिए चल रहे श्री दुर्गा नवचंडी पाठ व शरद पूर्णिमा (20 अक्टूबर 2021) पर पूज्य बाबा शेवाराम साहेब के 105 वें वार्षिक प्राकट्य उत्सव के हवन पर दी गयी पूर्णाहुति की भस्मि पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन द्वारा माँ गंगा, हरिद्वार में आज दिनांक 24 अक्टूबर 2021 रविवार को विसर्जित की गयी।

इस अवसर पर आचार्य शिव प्रसाद अग्निहोत्री जी ने भस्मि कलश की माँ गंगा के तट पर मंत्रो द्वारा फल, फूल, नैवेद्य, दीप इत्यादि से विधिवत पूजा अर्चना करायी, तत्पश्चात् महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी ने भस्मि को माँ गंगा में विसर्जित किया तथा प्रार्थना  की, सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो एवं सभी प्रकार के दुखों का जल्द ही निवारण हो। स्वामी जी कद साथ आश्रम के ब्रह्मचारी गोविंदराम, इंद्रदेव, कुणाल व सिद्धार्थ व सारथी श्यामलाल जाट उपस्थित थे। स्वामी जी अपने आश्रम हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में दिनांक 19 व 20 अक्टूबर 2021 को पूज्य बाबा शेवाराम साहेब जी का वार्षिक प्राकट्य उत्सव को सम्पन्न कर, दिनांक 22 अक्टूबर 2021 को हरिद्वार पधारे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................