पांसल में धूमधाम व गाजे बाजे के साथ निकली विशाल कावड़ ओर कलश यात्रा

Aug 27, 2023 - 20:55
 0
पांसल में धूमधाम व गाजे बाजे के साथ निकली विशाल कावड़ ओर कलश यात्रा

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल          

  नेहरू युवा संस्थान पांसल द्वारा विशाल कावड़ व कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 551 महिलाए कलश लेकर व 351 कावड़ यात्री थे। यह यात्रा सुबह 10 बजे हाथीभाटा आश्रम मंगलपुरा के महंत संत दास जी के द्वारा विधि विधान पूर्वक प्रारंभ कि गई  जो वहां से शुरू होते हुए फुटिया चौराहे से होते हुए गांव के अंदर पहुंची जहां पर जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया और कलश यात्रा और कावड़ यात्रा में शामिल होने वाले सभी के नाश्ते वह जलपान की व्यवस्था भी की गई।

कावड़ियों द्वारा गांव के सभी शिवालयों पर गंगाजल अभिषेक किया जगह जगह यात्रा का स्वागत किया गया। महाकाल की तर्ज पर सभी शिवालयों पर आरती की गई। चारभुजा नाथ मंदिर पांसल महाआरती की गई।  बाद में पांसल के प्रसिद्ध गेलेस्वर मंदिर यात्रा का समापन किया गया।और प्रसाद वितरण किया गया। इस यात्रा में पांसल के सभी ग्रामवासी शामिल थे। नेहरू युवा संस्थान के अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने बताया यात्रा में पधारे सभी लोगो ने भोले का अभिषेक किया और गांव की सुख शांति की मंगल कामना की। रामपाल चौधरी ने यात्रा में पधारे सभी लोगो का धन्यवाद किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................