बहरोड़ कस्बे मुख्य चौराहे स्थित स्पेयर पार्ट की दुकान के गल्ले युवक ने किए हजारों रुपये पार

कस्बे के मुख्य फ्लाईओवर के पास गुप्ता मार्केट में मनोज ऑटोमोबाइल्स दुकान पर गले से दिनदहाड़े अज्ञात युवक ने किए हजारों रुपए साफ़। दुकान के बाहर सैकड़ों लोग हुए एकत्रित, पुलिस थाने में दी घटना की सूचना।

Apr 3, 2021 - 17:24
 0
बहरोड़ कस्बे मुख्य चौराहे स्थित स्पेयर पार्ट की दुकान के गल्ले  युवक ने किए हजारों रुपये पार

बहरोड (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) बहरोड कस्बे के मुख्य चौराहे के पास स्पेयर पार्ट की दुकान में गल्ले से चोर दिन दहाड़े करीब 40 हजार पार कर ले गया । चोरी की पूरी घटना दुकान के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । घटना के दौरान दुकान मालिक पास में बने गोदाम में सामान लेने गया था । जिस पर चोर ने मौका लगते ही गल्ले से रुपये चुरा कर ले गया । दुकान मालिक मनोज कुमार ने बताया की सुबह करीब साढ़े दस बजे के वह दुकान के सामने बने गोदाम से सामान लेने गया था । और सामान लेकर वापिस दुकान पर आया तो गल्ले के बाहर रुपये नीचे गिरे मिले । तो मैने तुरंत ही गल्ला खोलकर देखा तो होश उड़ गए । गल्ले में रक्खे करीब चालीस हजार रुपये नही मिले । जिसके बाद मेने सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो एक युवक आता है और दुकान में गल्ले से रुपये चुराकर फरार हो जाता है । घटना की जानकारी बहरोड पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची है । साथ ही सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है । दिनदहाड़े दुकान से रुपये चोरी हो जाने के बाद कस्बे में चर्चा बनी हुई है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद है जो सरेआम वारदात को अंजाम देते है ।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................