खेत में 2 फीट नीचे दबा रखी थी 13 मीटर लंबी रेल पटरी: RPF ने सुलझाई डेगाना चोरी की गुत्थी, एक गिरफ्तार

Aug 12, 2026 - 19:50
 0
खेत में 2 फीट नीचे दबा रखी थी 13 मीटर लंबी रेल पटरी: RPF ने सुलझाई डेगाना चोरी की गुत्थी, एक गिरफ्तार

मकराना | मोहम्मद शहजाद

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अंतर्गत डेगाना-गच्छीपुरा रेलखंड में हुई चोरी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। दंबोई पुलिया के पास से चोरी हुई 13 मीटर लंबी रेल लाइन को RPF की टीम ने बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए RPF अधिकारियों ने बताया कि मेड़ता रोड पोस्ट के निरीक्षक किशन सिंह एवं डेगाना चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक जरनैल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने दंबोई कला गांव में दबिश दी। जांच के दौरान आरोपी प्रकाश सिंह (पुत्र देवी सिंह, निवासी दंबोई कला) के खेत की तलाशी ली गई, जहां जमीन में करीब 2 फीट नीचे दबाकर रखी गई 13 मीटर लंबी पटरी बरामद हुई।

RPF ने आरोपी प्रकाश सिंह को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 3 आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि चोरी के इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में सुराग जुटाया जा सके।

इस सफल कार्रवाई में डेगाना चौकी प्रभारी एसआई जरनैल सिंह की मुख्य भूमिका रही। वहीं टीम में एएसआई रविंद्र कुमार, एएसआई हरकरण राम, हेड कांस्टेबल रामदेव और महिला कांस्टेबल मीनाक्षी चौधरी शामिल रहे। RPF की टीम मामले से जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................