प्रजातंत्र की जड़े मजबूत एवं लोकतंत्र का निर्माण करने को वोट देना आवश्यक

Nov 19, 2023 - 18:45
 0
प्रजातंत्र की जड़े मजबूत एवं लोकतंत्र का निर्माण करने को वोट देना आवश्यक

लक्ष्मणगढ़  (अलवर/ कमलेश जैन) चुनावी लोकतंत्र में एक वोट की कीमत भी होती है। मत सिर्फ उम्मीदवारों की जीत ही तय नहीं करता बल्कि लोकतंत्र का भविष्य भी तय करता हैं। एक वोट में भी काफी वजन होता है। मतदाता नहीं बल्कि उम्मीदवार एक वोट का वजन या महत्व जानते हैं। राजस्थान में लोकतंत्र का महापर्व 25 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा जिसमें क्षेत्र प्रदेश के लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे चुनाव आयोग भी हर संभव प्रयास करता है कि हम सब वोट डालने के अधिकार का उपयोग करें ।और प्रजातंत्र की जड़े मजबूत करें। सभी को एक वोट का अधिकार देकर लैंगिक धार्मिक और अन्य भेदभाव के बावजूद बराबरी का संदेश दिया  है ।नैतिक दृष्टिकौन से वोट देने का अधिकार सार्वभौमिक है। वोट अपने हितों के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र की सफलता के लिए इसमें भाग लेना आवश्यक है। आम नागरिक एवं युवाओं के लिए मतदान उनका संवैधानिक अधिकार है। उनके द्वारा चुनी गई सरकार उनके भविष्य के लिए किए गए निर्णय को प्रभावित करेगी जो चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एक अच्छा और पर्याप्त साधन है। वोट डालना आम नागरिक का एक विशेष अधिकार है जिसे प्राप्त करने के लिए हमारे बुजुर्गों ' पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई लड़ी।  हमें मत देने का अधिकार मिला। देश के आम नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अशिक्षित लोगों को वोट का महत्व समझा कर उनको वोट देने के लिए प्रेरित कर लोकतंत्र का मजबूती से निर्माण करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है