नगर पालिका कार्मिकों दुकानदारों में हुआ टकराव हुई हाथापाई व्यापारियों ने किया बाजार बंद

Jan 9, 2026 - 13:49
 0
नगर पालिका कार्मिकों दुकानदारों में हुआ टकराव हुई हाथापाई व्यापारियों ने किया बाजार बंद

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) तीसरे दिन हटाए जा रहे अतिक्रमण को लेकर जालूकी रोड स्थित फल फ्रूट विक्रेताओं के पास नगर पालिका अतिक्रमण निरोधक दस्ते के कार्मिक पहुंचे अतिक्रमण हटाने गए दस्ते के द्वारा अव्यवस्थित रूप से खड़ी हुई रेहड़ियों को सही ढंग से लगाने के लिए कहा गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पर रेहड़ी व्यापारी व नगरपालिका के कार्मिक व फल फ्रूट विक्रेता आपस मे उलझ गए मामला  बढ़ गया  व्यापारी ओर नपा कार्मिक विकास शर्मा आपस मे भीड़ गए। एक दूसरे से हाथापाई लात घुसे में बदल गई। फल फ्रूट विक्रेता बुजुर्ग भगवान साहू हाथापाई के साथ ही धक्का-मुक्की से गिर गए।

इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा बीच बचाव कर मामला शान्त करवाया गया। सार्वजनिक पुस्तकालय अध्यक्ष रवि शर्मा के द्वारा दोनो का बीच बचाव करवाकर मांफी मांगने पर विचार हुआ। इसके बाद नपा कार्मिक जेसीबी व दण्डो के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के लिए आये तो ग्रामीणों ने विरोध जताया। कुछ दुकानदारों ग्रामीणो ने एक होकर नपा कार्मिको पर हमला बोल दिया और नपा कार्मिको को नपा कार्यालय में घुसा दिया गया। इसी बीच नगरपालिका के कार्मिक जीतू कुमार ने  भाग कर अपनी जान बचाई हाथापाई के दौरान उसके सिर में चोट लग गई। 

घटना के उपरांत दुकानदारों द्वारा सर्किल पर एक सभा का आयोजन किया गया एवं ‌नगर पालिका कार्मिकों पर दुकानदारों द्वारा रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए। आकोर्षित दुकानदारों ने एक राय होकर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद किए गए।
मौके पर अंडर ट्रेनिंग आईपीएस कार्तिक वर्मा सहित बडोदामेव, लक्ष्मणगढ़, गोविन्दगढ़ थानो की पुलिस मौके पर पहुँची। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्यवाही जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................