मानसून आने से पहले नगर पालिका का नालों की सफाई अभियान
![मानसून आने से पहले नगर पालिका का नालों की सफाई अभियान](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_666afa260b2ff.jpg)
तखतगढ़ ( बरकत खां) तखतगढ़ नगर पालिका के तत्वावधान में मानसून आने से पूर्व शहर में स्थित सभी नालों का सफाई कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी नीलकमल सिंह राणावत ने बताया कि मानसून आने से पूर्व तैयारियों को लेकर नगर पालिका द्वारा शहर के सभी नालों को चिन्हित करने सफाई कार्य किया जा रहा है। पालिका एसआई मुकेश कुमार माली ने बताया कि पालिका द्वारा बिना टेंडर निकाले हुए पालिका द्वारा सभी नालों व नालियों की सफाई किया जा रहा है, गौरव पथ रोड़ मुस्लिम कब्रिस्तान से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नं 3 स्कूल सहित शहर के सभी नालों का सफाई कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी नीलकमल सिंह राणावत ने बताया कि नालों के सफाई अभियान को लेकर दर्जनों सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। एव दो जेसीबी मशीने व 2 ट्रैक्टर ट्रालियों द्वारा नालों की सफाई की जा रहीं हैं।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)