वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के तत्वाधान में वरिष्ठ नागरिको का सम्मान समारोह आयोजित

Oct 3, 2024 - 15:43
 0
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के तत्वाधान में वरिष्ठ नागरिको का सम्मान समारोह आयोजित

बाली (बरकत खां)

बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार की देर शाम को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली के हॉल में वरिष्ठ नागरिको का सम्मान समारोह मनाया। मुख्य अतिथि विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, विशिष्ठ अतिथि बीसीएमओ डॉ. हितेंद्र वागोरिया, अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब जई, भामाशाह मगनी बाई हांबड़, बाबूलाल हांबड़, आरिफ मोहम्मद शैरानी, बाबूलाल चौधरी, लकाराम परमार की उपस्थिति में मनाया गया। 

समारोह मुख्य अतिथि विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा ने वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के कार्यों की प्रशंसा कर उनके हित में राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाए। विशिष्ठ अतिथि बीसीएमओ डॉ. हितेंद्र वागोरिया ने वरिष्ठ नागरिको के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों की जानकारी दी। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब खान जई ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए। पूरे देश में ये समिति अपना नाम कर रही है के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर अतिथि वरिष्ठ एडवोकेट भंवर सिंह राजपुरोहित, इंदरराज भंडारी, महावीर सिंह राणावत, देवीसिंह राव, मंजू राव व्यवस्थापक विवेक स्कूल, पेंशनर समाज अध्यक्ष वरदाराम चौधरी, सनातन धर्म मंडल अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा, क्रांति मंच संयोजक प्रवीण प्रजापत, मदनलाल मारू सहित अधिक संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे। मंच संचालन मूलसिंह राजपुरोहित ने किया।

समारोह में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के वरिष्ठतम सदस्य जिन्होने 80 वर्ष व इससे ऊपर की आयु प्राप्त की है। उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मानित होकर सभी वरिष्ठ जनों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के प्रोत्साहन के लिये एक संगीत पार्टी का भी आयोजन किया जिसमें रवि त्रिवेदी फालना द्वारा अपनी प्रस्तुति देकर एक से बढ़कर एक गीत गाए।

80 वर्ष व इससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठतम इन सदस्यों का किया सम्मान

जिसमें इन्दरराज भण्डारी, चुन्नीलाल सुथार, छगन पुरी गोस्वामी, बंशीलाल परिहार, जवानाराम परिहार, इब्राहीम खान जई, सुलेमान टांक, रूपसिंह चौहान, मिश्रीमल सोनी, हकाराम सोलकी लुणावा, ओटाराम राव, नारायण सिंह राणावत बोया, गोपालदास वैष्णव, देवाराम लुम्बाराम रावल भन्दर, कलाराम, लालराई, चुन्नीलाल मारू, सैय्यद रमजान अली, रसीदा टांक, रफीक खान, जीवाराम पालीवाल, जयनारायण वैष्णव लुणावा, सिकन्दर खान नायक, मोहनपुरी गोस्वामी सहित सदस्यों को सम्मानित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................