पाली नगर निगम चुनाव: महापौर की जंग में अब तीन चेहरे, नाम वापसी के बाद त्रिकोणीय मुकाबला तय

Sep 19, 2026 - 13:39
 0
पाली नगर निगम चुनाव: महापौर की जंग में अब तीन चेहरे, नाम वापसी के बाद त्रिकोणीय मुकाबला तय

पाली (बरकत खान) नगर निगम आम चुनाव 2026 में महापौर पद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई। महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले छह प्रत्याशियों में से तीन ने अंतिम समय सीमा के भीतर अपने नामांकन वापस ले लिए। अब भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा।

रिटर्निंग अधिकारी नगर निगम शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि महापौर पद के लिए कुल छह प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए थे। शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन कुसुम सोनी, पुष्पा और रशीदा बानो ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिए। नाम वापसी के बाद भाजपा की नमिता बुबकिया, कांग्रेस की सुमित्रा जैन तथा निर्दलीय राजबाला हिंगड चुनाव मैदान में रह गई हैं।

  • तीनों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत की मौजूदगी में शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। भाजपा प्रत्याशी नमिता बुबकिया को कमल का फूल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुमित्रा जैन को हाथ तथा निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड को सोफा चुनाव चिन्ह मिला।

इसके साथ ही महापौर पद के चुनाव में अब तीनों प्रत्याशियों की चुनावी पहचान भी स्पष्ट हो गई है।

  • उपमहापौर पद के लिए दो नाम निर्देशन पत्र वितरित

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि शुक्रवार को उपमहापौर पद के लिए मेहबूब को दो नाम निर्देशन पत्र वितरित किए गए। उपमहापौर पद की चुनाव प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

इस दौरान विशेषाधिकारी निर्वाचन पाली चौधरी बिरजू गोपाल, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार सुनील कुमार, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, महेन्द्र बैरवा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, अभिषेक चतुर्वेदी, युजवेन्द्र खेमलानी, बबलू काठात, जयपाल सिंह चौहान, अभिषेक राजपुरोहित पुनायता, ताराचंद सेजू, रामलाल मानपुरा सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है