गणगौर माता की पूजा अर्चना कर महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र व सुख समृद्धि की मांगी मन्नतें

गुरला:- नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में घर-घर गणगौर माता की पूजा अर्चना कर महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र व सुख समृद्धि की मांगी मन्नते महिलाओं ने ईसर गणगौर की पूजा–अर्चना कर शिव-पार्वती की कथा सुनी।
गांव सहित आसपास के गांवों में गुरूवार को गणगौर पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं गणगौर माता की पूजा - अर्चना करने के साथ महिलाओं ने लांगुरिया और ईसर पार्वती के गीत – भजन गाए। इस अवसर पर महिलाओं ने सज-धजकर नए वस्त्र पहनकर ईसर गणगौर की पूजा–अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती की कथा सुनी।महिलाओं ने कंगन व सुहाग की चीजों का दान कर अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की।गणगौर माता के पर्व को महिलाएं सुहाग की सलामती और कन्याएं सुयोग्य वर पाने के लिए पूजन करती है। गणगौर पूजन में कन्याओं और महिलाएं अपने लिए अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन महिलाएं 16 गुणाओं से गणगौर माता का पूजन कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना कर घर परिवार में सुख - समृद्धि व खुशहाली की कामना करती है।गणगौर पर्व हर्षोल्लास से मनाया। किरण अनिता सोना पुष्पा पुजा लक्ष्मी देवकी आशा अनिता बेबी गुढ़ी बिना सीमा सोनु कोमल कुसुम सीमा चन्दा कीरण कमला पायल सोनाक्षी नव्या आदि महिला थी।
- बद्रीलाल माली






