अलवर-रामगढ़ हाईवे पर 20 से अधिक हादसे, लोग आक्रोशित

Jun 21, 2025 - 12:00
 0
अलवर-रामगढ़ हाईवे पर 20 से अधिक हादसे, लोग आक्रोशित

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर दिल्ली रोड पर हनुमान सर्किल से रामगढ़ तक नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते 20 से अधिक हादसे हो चुके हैं। सड़क के बीच में गड्ढे और लहरें बन चुकी हैं, जिससे दोपहिया वाहन चालक बार-बार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। उद्योग नगर थाना प्रभारी अजीत बड़सरा दो घंटे से मौके पर स्थिति संभाल रहे हैं। लोहे के एंगल और बैरिकेट्स लगाकर रूट डायवर्ट किया गया है। शुक्रवार देर रात  गर्भवती महिला सहित कई घायल अस्पताल पहुंचाए गए, सभी को फ्रैक्चर हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठा रहे। स्थानीय लोगों ने विरोध में जाम भी लगाया, जिसे समझाइश कर खुलवाया गया। लोगों में नाराजगी है कि टोल टैक्स वसूलने के बावजूद सड़क की हालत खस्ताहाल है। घायल संजय राजपूत ने बताया कि बाइक स्लिप होने से उन्हें गंभीर चोट आई। स्थानीय लोग स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................