रैणी क्षेत्र में एक रात में तीन घरों में चोरी पुलिस पहुंची मौके पर

Aug 21, 2025 - 10:53
 0
रैणी क्षेत्र में एक रात में तीन घरों में चोरी पुलिस पहुंची मौके पर

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
रैणी क्षेत्र के ग्राम मकरोडा में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरो में चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए।
सूचना मिलने पर रैणी पुलिस मौके पर मौके पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया । पुलिस  चोरों की तलाश कर रही है। गौरतलब रहे कि गांव मकरोडा में सुरेश मीणा, शिवचरण मीणा व हरिराम मीणा के मकानों में जंगला तोड़ कर जेवरात व नकदी पार की, एक रात में तीन घरो में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त व्याप्त है।
रैणी थाना क्षेत्र के गांव मकरोडा में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन घरों में खिडकी जंगले तोड़ कर लाखों रुपए का जेवरात व नकदी चोरी कर लिया। सूचना पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआएना किया। पुलिस ने बताया गांव मकरोडा में सुरेश मीणा के मकान के पीछे से जंगला खिड़की तोडकर जेवरात चोरी, शिवचरण मीणा के मकान के पीछे से जंगला तोड़ कर जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए।   वहीं गांव के ही हरिराम मीणा के मकान की खिड़की जंगले तोडने में चोर असफल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................