ठेकेदारों ने किया निर्माण कार्यों की निविदाओं का बहिष्कार:मांग नहीं मानने पर 15 जुलाई से सभी विकास कार्य बंद करने की चेतावनी

Jun 23, 2025 - 12:14
Jun 23, 2025 - 12:42
 0
ठेकेदारों ने किया निर्माण कार्यों की निविदाओं का बहिष्कार:मांग नहीं मानने पर 15 जुलाई से सभी विकास कार्य बंद करने की चेतावनी

चूरू (राजस्थान)

चूरू में यूनाइटेड कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में ठेकेदारों को लंबे समय से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी अधिकारियों द्वारा मनमाने नियम और नीतियां लागू करने से ठेकेदारों के मूल अधिकारों का हनन हो रहा है। इससे राज्य का विकास भी प्रभावित हो रहा है। सरकार और ठेकेदारों के बीच कई बार बातचीत हुई, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे नाराज होकर प्रदेश के सभी ठेकेदार संगठनों ने 11 जून से सरकारी निर्माण कार्यों की निविदाओं का सामूहिक बहिष्कार शुरू कर दिया है। मांगें नहीं माने जाने पर 15 जुलाई से पूरे राजस्थान में सभी विभागों के विकास कार्य बंद कर दिए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में राजेश ढाका, राजेंद्र, सहीराम, राजू थलोड, उत्तम सिंह, सुभाष, महेश शर्मा, पवन, संपत सिंह, करणी सिंह और वीरेंद्र गोदारा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................