लक्ष्मणगढ़ मे भरे बाजार में भिड़ गए आवारा सांड, विडियो वायरल

Jun 23, 2025 - 12:14
Jun 23, 2025 - 12:44
 0
लक्ष्मणगढ़ मे भरे बाजार में भिड़ गए आवारा सांड, विडियो वायरल

 लक्ष्मणगढ़ (अलवर)  कमलेश जैन 

कस्बे में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बना हुआ हैं। आवारा घूमते सांड कब किसको अपनी चपेट में ले लें,  इसको लेकर लोग आतंकित रहते हैं। बीती शाम को कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी इलाके में दो सांडों की आपसी लड़ाई का वीडियो सोशल ​मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो सांड सब्जी मंडी में दुकानों के सामने अचानक से लड़ने लग जाते हैं। जिन्हें देखकर दुकानदार और राहगीर इधर-उधर दौड़ते दिखाई दे रहें हैं। इस लड़ाई में सांडों ने बाजार में रखी मोटरसाइकिल और दुकान पर रखी मेज ब्रच को गिरा दिया। जिसमें दुकानदार का काफी नुकसान हो गया। भाजपा के जैकी खंडेलवाल ने बताया कि सांडों का हर रोज यही हाल रहता हैं। ये बीच रोड पर आपस में लड़ते रहते हैं,  जिससे रास्ते में जाम लग जाता है। आवारा घूमते सांडों से बड़े बुजुर्गों के साथ साथ बाजार में महिलाओं एवं बच्चों को भी काफी खतरा बना रहता हैं। साथ ही अब तक कई लोग आवारा सांडो की चपेट में आकर चोटिल भी हो चुके हैं ।लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए हैं। 
बीच बाजार मेआधे घण्टे चला सांडो का दंगल, किसी ने दुकान तो किसी ने घर के अंदर घुस कर जानबचाई एक बाइक सवार बाल बाल बच गया तों वहीं घर के बाहर खड़ी  स्कूटी सांडो के चपेट मे आ गई जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान व्यापारीयों ने सांडो पर पानी डालकर लड़ाई शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आवारा सांड लड़ते रहे। व्यापारी संजय ने बताया कि आवारा सांडो की लड़ाई 100 मीटर चोपड़ा बाजार  तक पहुंच कर आधे घंटे चली । यह तो शुक्र गुजार रहा कि  सांडो की लड़ाई बाजार बंद होने पर ही हुई अन्यथा बड़े हादसे भी हो सकते। बाजार में भीड़ नहीं होने से अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर लोग भागे। सांडों की लड़ाई आधे बाजार तक पहुंच गई लोगों ने सांडों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांडों ने उन पर भी हमला किया कोई दुकान के अंदर तो कोई मकान के अंदर जाकर अपनी जान बचाने लगे। स्थानीय लोगों ने घातक बन चुके इन सांडों की कस्बे से दूर व्यवस्था करने की मांग की हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................