उदयपुरवाटी में दर्जनों दिव्यांगों ने उठाया शिविर का लाभ

Jun 23, 2025 - 14:02
 0
उदयपुरवाटी में दर्जनों दिव्यांगों ने उठाया शिविर का लाभ

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
समाज कल्याण विभाग द्वारा पंचायत समिति उदयपुरवाटी में आयोजित शिविर में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के की टीम ने 30 दिव्यांगों के ऑफलाइन सर्टिफिकेट जारी किए। शिविर में सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट   उदयपुरवाटी के कार्यकर्ताओं  शिविर में सेवाएं प्रदान की।
संस्था के उपखंड प्रभारी अजय तसीड. ने बताया कि 15 मई 2025 को जिला स्तरीय जनसुनवाई में दिव्यांगों के सर्टिफिकेट बनाने की मांग की थी जिस पर कार्यवाही करते हुए जिले भर में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। तसीड. ने बताया कि संस्था उदयपुरवाटी में दिव्यांगों, विधवा महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर की दिशा में सरकारी योजनाओं की बेहतर किर्यान्वन पर कार्य कर रही हैं। इस दौरान एडवोकेट ताराचंद नांगल,विकास सैनी, पार्षद दिनेश सैनी,अमित अली कछवाहा, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................