श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर प्रजापत समाज की ओर से 151 कलशों की निकाली भव्य शोभा यात्रा
नौगावा (अलवर) छगन चेतिवाल
श्री दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती के अवसर पर नौगांवा दक्ष प्रजापति नवयुवक मंडल के द्वारा तृतीय विशाल शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्यारेलाल प्रजापति उपप्रधान पाटखोहरी रहे। समाज की महिलाओ के द्वारा 151 कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा एवं विशाल शोभायात्रा बैंड बाजो और विभिन्न झाकियों के साथ बस स्टैंड स्थित श्री दक्ष प्रजापति समाज शिव मंदिर से रवाना होकर नौगांवा कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई वापिस मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा मे समाज के बच्चे, महिलाए,पुरुष एवं बुजुर्ग बड़े जोश के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान राधा कृष्ण का नृत्य, बाहुबली हनुमान जी आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे।शोभायात्रा का पटेल एच पी गैस एजेंसी के द्वारा माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। दक्ष प्रजापति नवयुवक मंडल के द्वारा समाज के प्रतिभावान विधार्थियो को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बीती रात्रि को जागरण का कार्यक्रम भी किया गया। इस दौरान प्रजापति समाज बड़ी कमेटी अध्यक्ष बलराम प्रजापति, अध्यक्ष होशियार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभुदयाल सहित समाज के लोग मौजूद रहे।