संबल पखवाड़ा शिविर मे मौके पर जन समस्याओं का किया निस्तारण
नौगावा (अलवर) छगन चेतिवाल
राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को ग्राम पंचायत डाबरी मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का आयोजन प्रातः 9:30 से शाम 5:30 बजे तक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर किया गया।
नौगावा तहसीलदार मांगीलाल मीणा ने बताया कि शिविरों में राजस्व विभाग, लंबित नोटिसों की तामील, पत्थरगढ़ी व सीमाज्ञान प्रकरणो का समाधान ,नामांतरण प्रकरणों का तुरंत निस्तारण ,खाद्य विभाग के एनएफएसए के तहत लंबित प्रकरणों का निस्तारण, आधार सीडिंग , ऊर्जा विभाग द्वारा बिजली के झूलते तारों को व्यवस्थित करना जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जन संसाधन विभाग से लंबित जल कनेक्शन का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया गया ।
शिविर में रामगढ़ उपखंड अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, कानूनगो अरविन्द दीक्षित, एईएन जलदाय विभाग सियाराम गुर्जर, अनिल, गौड़, पटवारी अक्षय शर्मा, संतोष, सैफ गोयल, बलवीर सहित अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।


