विधुत करंट से झुलसा अस्पताल में उपचार जारी
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सुनारी में करंट लगने से एक युवक झुलस गया। जानकारी के अनुसार विश्राम बीती रात करीब 12 बजे रेलवे का लोहे का पाइप लेकर अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान खेत के पास नीचे लटक रही 11,000 वोल्ट की विधुत लाइन से पाइप टच हो गया, जिसस वह झुलस गया।
परिजन उसे तुरंत अलवर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि खेत के पास लंबे समय से बिजली के तार काफी नीचे लटके हुए हैं, जिनकी कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने मांग की है कि बिजली विभाग जल्द से जल्द क्षेत्र में लटकती लाइनों की मरम्मत करवाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।


